फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर ; रक्तदान शिविर में 80 श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी द्वारा श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, जिला रेडक्रॉस सोसायटी पंचकूला के सहयोग से माता मनसा देवी मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 80 श्रद्धालुओं ने रक्तदान किया। शिविर में अमर उजाला फाउंडेशन ने भी सहयोग दिया।
विज्ञापन

मनसा देवी में रक्तदान शिविर का उद्घाटन श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के चीफ पैटर्न सुरेश कंबोज और अवतार सिंह सलारिया द्वारा किया गया। उन्होंने आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल सभी अस्पतालों में कोरोना महामारी और भीषण गर्मी की वजह से रक्त की बहुत कमी है। डॉ. श्रुति की देखरेख में रक्त एकत्रित किया गया। इस मौके पर शिव कांवड़ महासंघ के सतगुरु, राजकुमारी, दिव्या गुप्ता, शारदा, अनिकेत शर्मा उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें