फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम नहीं रहा ब्लैक फंगस, रोजाना आ रहे 4 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले थम नहीं रहे हैं। रोजाना औसतन 4 नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार एक सप्ताह में 26 नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में अब कुल केसों की संख्या बढ़कर 1623 पहुंच गई थी। पिछले सप्ताह यह संख्या 1597 थी।
विज्ञापन

उधर, हरियाणा में शुरू से ही फंगस के इलाज में काम आने वाले एंफोटेरेसीन बी इंजेक्शन की कमी बनी हुई है। विभाग का दावा है कि अब तक कुल 35652 इंजेक्शन मरीजों के लिए वितरित किए जा चुके हैं।
बता दें कि सरकार की ओर से ब्लैक फंगस के मरीजों के इलाज के लिए पीजीआई रोहतक समेत प्रदेश के सभी निजी और सरकारी मेडिकल कालेजों को अधिकृत किया हुआ है। इनके लिए 75-75 बेड आरक्षित किए गए हैं। शुरू से ही सरकार ने एंफोटेरेसीन बी इंजेक्शन की सप्लाई अपने हाथ में ली हुई है। यह इंजेक्शन केंद्र से हरियाणा को मिलता है, लेकिन शुरू से ही अभी तक मरीजों की संख्या के मुकाबले इंजेक्शन कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

सबसे अधिक मामले रोहतक में 410
जिलों की बात करें तो अब तक सबसे अधिक केस रोहतक में 410 आए हैं। इसके बाद हिसार में 384, गुरुग्राम 326, फरीदाबाद 143, करनाल 118, पानीपत 73, सिरसा 53, नूंह 51, पंचकूला 13, झज्जर 10, अंबाला 9,सोनीपत 8, रेवाड़ी 5, भिवानी 6, फतेहाबाद 6, कैथल 2, कुरुक्षेत्र में 1 मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें