पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला पंचकूला के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सत्र का समापन रविवार को राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के संबोधन के साथ हुआ। अंतिम सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने की। इससे पहले, दूसरे दिन के प्रथम सत्र की शुरुआत प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के व्याख्यान से हुई, जिसकी अध्यक्षता नवनिर्वाचित नगर मेयर श्याम लाल बंसल ने की। इस दो दिवसीय वर्ग में कुल 12 सत्र आयोजित किए गए, जिसकी शुरुआत सुबह योग अभ्यास से हुई। समापन पर प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं ने डिजिटल माध्यम से परीक्षा दी और सक्रिय भागीदारी का डिजिटल प्रमाण पत्र प्राप्त किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व मंत्री कंवरपाल गुर्जर, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष अजय मित्तल की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भवनजीत सिंह और धन्यवाद जय कौशिक ने किया।