फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिंजौर में सेवा का महाकुंभ, 251 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। कालका पिंजौर टेंट डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को व्हाइट कैंसल पिंजौर में द्वितीय मेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में 251 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। एसोसिएशन प्रधान सुखविंद्र सैनी ने बताया कि शिविर का आयोजन संस्था के संस्थापक की याद में लगाया गया। बीते साल लगाए शिविर की तुलना में इस बार लोगों में ज्यादा उत्साह देखने को मिला। शिविर में रक्तदान के लिए 285 लोगों ने पंजीकरण करवाया।इससे साफ है कि कालका-पिंजौर के लोग सेवा कार्यों के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें