फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मनरेगा के संशोधन बिल के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मनरेगा के संशोधन बिल विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) के संदर्भ में भाजपा पंजाब में जागरूकता अभियान चलाएगी। विरोधी दल कई दिन इस मसले पर केंद्र सरकार पर हमलावर हैं।
विज्ञापन

भाजपा का कहना है विरोधी इस मामले में मजदूरों और पंजाब के लोगों को गुमराह कर रहे हैं इसलिए भाजपा अब गांवों में जाकर लाभपात्र मजदूरों को इस योजना की असलियत बताएंगे। इस अभियान की शुरुआत 7 जनवरी से फाजिल्का जिले से शुरू की जाएगी। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि योजना में सरकार द्वारा गरीबों के लिए रोजगार के दिनों को 100 से बढ़ाकर 125 किया गया है। वहीं इस नई योजना में मजदूरों को काम उपलब्ध न करवाने की स्थिति में जिम्मेदारी भी तय की गई है। इस योजना के लागू होने से भ्रष्टाचार बंद होगा और मजदूरी की पूरी राशि सीधे मजदूरों के बैंक खातों तक पहुंचेगी। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी सरकार और कांग्रेस इस नई गरीब-हितैषी योजना का विरोध कर रही हैं और इसके खिलाफ समाज में झूठ फैला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें