फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार, चलेगा योग और पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने अपने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। 21 जून से योग दिवस पर कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस 23 जून से जन्म जयंती 6 जुलाई तक 20 हजार बूथों पर एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। वहीं, कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए 16 हजार वॉलंटियर्स तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों के साथ प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़, प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और सह प्रभारी अन्नपूर्णा देवी लगातार हुई वर्चुअल के बाद यह रूपरेखा तैयार की गई हैं। धनखड़ ने बताया कि प्रदेश में 1800 स्थानों पर योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर इस कार्यक्रम के संयोजक के तौर पर कुरुक्षेत्र से पूर्व विधायक पवन सैनी को जिम्मेदारी दी गई है। पौधरोपण की जिम्मेदारी पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी को दी गई है।
25 जून को मनाएंगे काला दिवस
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जिला स्तर पर 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाएंगे। 25 जून, 1975 को देश में आपातकाल लगा था। युवा पीढ़ी को आज उस समय के हालातों से अवगत करवाने को संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामबिलास शर्मा, पूर्व चेयरमैन गोविंद भारद्वाज और करनाल से सांसद संजय भाटिया को जिम्मा सौंपा है। 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को सुनाया जाएगा। इसके साथ ही वैक्सीनेशन कराने में बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता मदद करेंगे।
विज्ञापन

राहत कार्यों में सहयोग करें कार्यकर्ता : सीएम
सोमवार को हुई भाजपा की वर्चुअल बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्तमान समय में कार्यकर्ता कोरोना के संकट से निजात पाने के लिए प्रशासन के साथ लगकर जनता सहायता के लिए चलायें राहत कार्यों में अपना सहयोग करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, योग के लिए लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें