फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, इनेलो भी सिंबल पर लड़ेगी चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को जिला परिषद के सभी 10 वार्डों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि जिला परिषद के सभी 10 वार्डों के उम्मीदवारों का चयन किया गया है। जिला चुनाव प्रभारी सांसद नायब सैनी ने चुनाव लड़ने वाले सभी दावेदारों के साथ बैठक कर प्रत्याशियों का चयन किया है। दूसरी तरफ जजपा सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ेगी, जबकि इनेलो अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा कांग्रेस में बैठकों का दौर चल रहा है। पंचकूला में होने वाले जिला परिषद चुनाव में भाजपा के वार्ड प्रत्याशियों ने विवरण में इन प्रत्याशियों को चुनाव किया है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक से कश्मीरा सिंह, वार्ड नंबर-2 धर्मवीर, वार्ड नंबर-3 ममता रानी, वार्ड नंबर-4, कमलदीप, वार्ड नंबर-5 दीपा शर्मा, वार्ड नंबर-6 देसराज पोसवाल, वार्ड नंबर-7 नीतू सिंगला, वार्ड नंबर-8 सुरेश वर्मा, वार्ड नंबर-9 कोमल व वार्ड नंबर-10 से परमजीत रानी को प्रत्याशी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि चुनाव समिति के सभी सदस्यों, चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के साथ पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता से भी विचार विमर्श के बाद इन प्रत्याशियों के नामों पर फैसला लिया गया है। हम पूरी इमानदारी से चुनाव लडेंगे। हमारी पार्टी की आरे से जो भी दावे किए गए हैं उन्हें पूरा किया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास जीतेगी।
जजपा की पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ेगी
जननायक जनता पार्टी के शहरी प्रधान ओपी सिहाग ने बताया कि पंचकूला में पंचायती राज चुनाव को लेकर जजपा शीर्ष नेतृत्व द्वारा नियुक्त दोनो प्रभारियों शाहाबाद विधायक रामकरण काला और जजपा बुद्घिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. रणधीर चीका के साथ मीटिंग हुई थी। मीटिंग में सभी पदाधिकारियों की राय जानी गई और निर्णय लिया गया कि पार्टी इस चुनाव में जिला परिषद के पदों पर पार्टी समर्थित मजबूत उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाएगी।
विज्ञापन

पार्टी के उम्मीदवारों को सिंबल पर चुुनाव नहीं लड़ाया जाएगा। इसके लिए जिला परिषद चुनाव आजाद उम्मीवार के रूप में लड़ेंगे। इसमें पांच वार्डों में उम्मीदवारों को चुनाव लड़वाने बारे सहमति बनी, अन्य के वार्डों बारे मजबूत उम्मीदवार उतारने के बारे में अगले दो दिन के भीतर पदाधिकारियों को तैयारी करने के बारे में कहा गया है। जजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा बनाए प्रभारी रामकरण काला ने कहा कि पंचायतों के चुनाव गांवों में आपसी भाई चारे के चुनाव होते हैं, पार्टी इन चुनाव में पार्टी सिंबल पर अपने उम्मीदवार उतारकर गांवों का भाई चारे का माहौल खराब नहीं करना चाहती। उन्होंने जोर देकर कहा कि ये स्थानीय चुनाव होते हैं। स्थानीय मुद्दों को लेकर लड़े जाते हैं। पार्टी द्वारा बनाए गए दूसरे प्रभारी प्रो रणधीर चीका ने कहा कि गांवों में पार्टी का आधार मजबूत है और उनके कार्यकर्ता उस पार्टी समर्थित उम्मीदवार को जीताने का काम करेंगे जो गांव में आपसी भाई चारा रखने के साथ इमानदारी से अपने जिला परिषद के क्षेत्र में पड़ने वाले गांवों के अच्छे विकास के बारे सोचेगा, उन गांवो में मूलभूत सुविधाओं के लिए लड़ाई लड़ेगा।
इनेलो की पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी
इनेलो की पंचकूला महिला जिला प्रधान सीमा चौधरी ने बताया कि पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। यह चुनाव भाईचारे के चुनाव होते हैं। पार्टी लोगों की समस्याओं को हल करने को लेकन उम्मीदवार उतारेगी। इसकी लिस्ट सोमवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें