पिंजौर। पिंजौर बस स्टैंड के समीप ओबीसी मोर्चा मंडल पिंजौर ने मंडल अध्यक्ष श्रीपाल सैनी की अध्यक्षता में कांग्रेस का पुतला जलाया।
ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीपाल सैनी ने बताया कि पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक करने और उनकी जान को खतरे में डालने के कारण कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष नरेश सेन, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील धीमान, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष संजीव कौशल, मंडल अध्यक्ष नराता राम राणा, महामंत्री हरीश मोंगा, महामंत्री गजेन्द्र शर्मा, अश्वनी गोगना, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीता सरकार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कर्ण जोशी, युवा महामंत्री शिवा, ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य ईश्वर सैनी, मेहर चंद कंबोज, जगीर धीमान, योगेश ककड, आत्मप्रकाश आर्य, गुलशन ठाकुर, रामपाल जांगड़ा, विनोद शर्मा मौजूद थे।