फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थानीय निकायों में भाजपा-जजपा कार्यकर्ता होंगे समायोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के शहरी स्थानीय निकायों में भाजपा-जजपा कार्यकर्ताओं को सरकार समायोजित करने जा रही है। नगर निगमों, पालिकाओं और परिषद में पालिका प्रशासन की विशेष जानकारी रखने वालों को पार्षद मनोनीत किया जाएगा। संभावितों की सूची तैयार हो चुकी है। स्थानीय निकाय मुख्यालय ने मंगलवार को डीसी से नामों की अंतिम सूची भी ले ली। मुख्यालय की तरफ से जल्दी 32 निकायों में पार्षद मनोनीत करने की सूची किसी भी समय जारी हो सकती है। निकायों में दो से तीन पार्षद मनोनीत होने हैं। अंबाला, भिवानी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, झज्जर, जींद, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत व यमुनानगर के डीसी ने मुख्यालय की तरफ से भेजे नामों पर अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। सूत्रों के अनुसार भाजपा-जजपा के स्थानीय नेताओं और संगठन की मर्जी से मनोनीत होने वाले पार्षदों के नाम तय किए गए हैं।
विज्ञापन

निदेशक कार्यालय के अधीक्षक निर्वाचन ने डीसी कार्यालयों से मनोनीत होने वाले पार्षदों के चरित्र का सत्यापन भी करवाया है। साथ ही टिप्पणी भी ली है। मंगलवार देर शाम तक डीसी कार्यालयों से सूचियां निकाय मुख्यालय पहुंच गई हैं। सरकार व संगठन अपने करीबी व कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्षद मनोनीत कर उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास करेगी। चूंकि, निकायों में 70 से अधिक पार्षद मनोनीत होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें