फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग के मामले पर जींद से चोरी बाइक क्राइम ब्रांच ने की बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। रायपुररानी में कांग्रेसी प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के काफिले पर फायरिंग करने के मामले में क्राइम ब्रांच ने एक बाइक बरामद की है। बाइक जींद के नरवाना से चोरी हुई बताई जा रही है। कयास लगाया जा रहा है कि इसी बाइक का इस्तेमाल तीनों हमलावरों ने गोली चलाने के दौरान किया था। पुलिस जींद के कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सूत्रों के अनुसार फायर करने वाले आरोपी पंजाब से जुड़े हो सकते हैं। इस मामले में पंजाब पुलिस की भी मदद ली जा रही है। इस मामले की जांच एसटीएफ भी कर रही है। वारदात के बाद कालका से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने डीजीपी को पत्र लिखकर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी लेकिन अभी तक उनकी सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें