पंचकूला। भाजपा जिला मुख्यालय पंचकमल में भारतीय जन संघ के संस्थापक, महान शिक्षाविद एवं प्रखर राष्ट्रवादी, कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कौशिक, प्रदेश कार्यालय प्रमुख कमलजीत, पार्षद जय कौशिक, समाजसेवी टोनी गुप्ता सहित तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया। जिला प्रधान ने कहा कि उस दौर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का दिया नारा नहीं चलेंगे एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान पूरे देश का नारा बन गया था। भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ता एवं आम नागरिक डॉ. मुखर्जी को अपना आदर्श मानते हुए मातृभूमि की सेवा में दिन रात लगे हैं। अजय ने बताया कि जिले के सभी बूथों पर बूथ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई।