बरवाला। पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौली गांव के नजदीक स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विद्यालय के प्रधानाचार्य रूपचंद ने बताया कि कक्षा छठी कक्षा के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 9 जुलाई है। जो विद्यार्थी सरकारी अथवा सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में पढ़ रहा हो। आवेदक विद्यार्थी की आयु 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 तक दोनों तिथियां के मध्य होनी चाहिए। विद्यार्थी जिला पंचकूला का निवासी हो। वह निशुल्क ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस आवेदन के लिए परीक्षा जिला पंचकूला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 13 दिसंबर 2025 को आयोजित होगी।