फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मोरनी ब्लॉक के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों पर भाजपा का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरनी। भाजपा ने मोरनी ब्लॉक समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दोनों महत्वपूर्ण पदों पर कब्जा जमाते हुए अपनी पकड़ को और मजबूत किया है। गुरुवार को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में आयोजित चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 10 में से 7 मतों के साथ बहुमत से दोनों पदों पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन

उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रदीप सिंह की पत्नी सोनिया केशव को ब्लॉक समिति का नया अध्यक्ष चुना गया है। सोनिया ने सभी वार्डों में समान विकास कराने का संकल्प लिया और कहा कि सरकार से बजट की मांग कर क्षेत्र का तेजी से विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए विधायक शक्ति रानी शर्मा, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और प्रभारी प्रमोद कौशिक का आभार व्यक्त किया। वार्ड नंबर 7 की सदस्य पूनम कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें