फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्मारक पट्टिकाओं को लेकर भाजपा-आप में ठनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में शहीद स्मारकों के मुद्दे पर भाजपा और सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) में ठन गई है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार ने प्रदेश में शहीद स्मारकों पर लिखे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम को हटा दिया है। हालांकि सरकार के इस कदम का पंजाब आप ने खुलकर समर्थन करते हुए सोमवार को कहा कि शहीद स्मारकों पर केवल शहीदों के नाम ही लिखे होने चाहिए।पंजाब भाजपा अध्यक्ष जाखड़ ने रविवार को एक बयान जारी आप सरकार पर आरोप लगाया था कि ‘मेरा देश मेरी माटी’ कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार द्वारा महान शहीदों के गांवों में उनके सम्मान में लगाए जा रहे स्मारक पत्थरों से छेड़छाड़ कर रही है। इन स्मारक पत्थरों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम हटाया जा रहा है। जाखड़ का कहना था कि शहीदों के बलिदान से आने वाली पीढ़ियां मार्गदर्शन ले सकें, इसलिए देश के शहीदों की याद में भारत सरकार द्वारा स्मारक शिलाएं लगवाने के लिए भेजी गई हैं लेकिन राजनीति करने की आदी आप सरकार ने इन पत्थरों पर लिखे संदेश को मिटाकर उसपर अपने स्टिकर लगाने की कोशिश की है।
विज्ञापन


जाखड़ ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री राज्य के शहीदों की याद में लगाए जा रहे पत्थरों पर भी राजनीति करने लगे हैं। उनका कहना था कि पंजाब सरकार को भारत सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे स्मारक पत्थरों के साथ छेड़छाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है। इसके जवाब में सोमवार को आप सरकार की तरफ से जवाब दिया गया है कि शहीद स्मारकों पर केवल शहीदों के नाम ही होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें