फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी बीरेंद्र ने कहा. . . एक शहर का विकास को पूरे प्रदेश की तरक्की नहीं

Mon, 30 Sep 2013 01:45 AM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सदभावना रैल्ली की सफलता के बाद चौधरी बीरेंद्र सिंह रविवार को पंचकूला में लोगों का धन्यवाद करने पहुंचेे। इस दौरान उन्होंने जहां एक बार फिर हरियाणा में सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने भाजपा व नरेन्द्र मोदी की भोपाल में हुई रैली पर भी सवालिया निशान खड़े किए। वीरेंद्र सिंह ने कहा की भाजपा की अगर झूठ बोलना बंद कर दे तो उनके लिए ठीक होगा।

 वहीं, कुलदीप के कांग्रेस में आने के सवाल पर उन्होंने कहा की कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है किसी के आने जाने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता।


अध्यादेश पर राहुल गांधी के बयान के बाद एक-एक कर नेता उनके समर्थन में आ रहे हैं। सभी ने यू टर्न लेना शुरू कर दिया है।

पंचकूला पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा संासद चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वे भी चाहते थे कि यह अध्यादेश न आए। उन्होंने कहा की राहुल गांधी ने अध्यादेश के खिलाफ बात करके आम आदमी की आवाज को उठाया है।
विज्ञापन



 कई नेता चाहते थे कि  अध्यादेश न आए। वहीं, इस दौरान एक बार फिर विकास के नाम पर हुड्डा सरकार को कोसते नजर आए, उन्होंने कहा कि एक शहर का विकास पूरे हरियाणा का विकास नही हैं।

प्रदेश सरकार को पूरे प्रदेश में सामान विकास करना चाहिए। उन्होंने कहा की पंचकूला में आज तक कोई यूनिवर्सिटी नहीं बनी है।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने अपने ही अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा की फूल चंद मुलाना का नाम गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए।

वहीं, राव इंद्रजीत के पार्टी छोड़ कर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा की मैं मानता हूं की राव इन्द्रजीत अभी भी पार्टी में टेक्निकली हैं। हाईकमान ने उनको पत्र भेजकर स्थिति स्पष्ट करने के बारे में पूछा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें