फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तेज रफ्तार कार से बाइक सवार घायल, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। बरवाला मौली सड़क मार्ग पर गांव बतौड़ बस स्टॉप के नजदीक एक कार की टक्कर लगने से दो मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मिली जानकारी अनुसार कुलवंत पुत्र रामनाथ वासी बतौड़ व उसका साथी भूपेंद्र उर्फ सोनू वासी बरवाला 11 दिसंबर को देर शाम बाइक पर सवार होकर बरवाला कस्बे से गांव बतौड़ जा रहे थे। जैसे ही वे गांव के बस स्टॉप के नजदीक पहुंचे तो उनके पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल कुलवंत जोकि सेक्टर 32 हॉस्पिटल में उपचाराधीन है, शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें