फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 34वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप का आगाज, 450 खिलाड़ियों ने दिखाई दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को 34वीं हरियाणा स्टेट मास्टर्स एथलेटिक चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। 13 और 14 दिसंबर को आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए कुल 450 मास्टर्स एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन 200 मीटर, 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी गति और फिटनेस का परिचय दिया। ट्रैक पर खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा देखने के लिए खेल प्रेमियों की भी अच्छी खासी मौजूदगी रही।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य वरिष्ठ खिलाड़ियों को खेल मंच प्रदान करना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति लोगों को प्रेरित करना है। चैंपियनशिप के दूसरे दिन भी विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें