फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चाइनीज डोर से घायल हुआ बाइक सवार युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीमंदिर। चंडीगढ़ से हिमाचल प्रदेश के सोलन जा रहा एक युवक चाइनीज पतंग की डोर की चपेट में आकर घायल हो गया। यह हादसा सूरजपुर बस स्टैंड के पास हुआ, जब युवक परनीश शर्मा बाइक पर अपनी पत्नी के साथ जा रहा था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक चाइनीज डोर हनी के हेलमेट में फंस गई। डोर के तेज धार होने के कारण युवक की आंख के ऊपर गहरा घाव हो गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसकी मदद की। घायल युवक को एक निजी क्लीनिक में पहुंचाया जहां उसका प्राथमिक उपचार और पट्टी की गई।
समय रहते इलाज मिलने से युवक की हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद सूरजपुर के स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिला। लोगों ने चाइनीज डोर के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि चाइनीज डोर बेहद खतरनाक है और इससे पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें