फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सड़क हादस में बाइक सवार की मौत, मामला दर्ज

Wed, 03 Dec 2025 02:22 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। मौली–ककराली रोड पर सोमवार शाम एक कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार मामचंद की मौत हो गई, जबकि उसका भाई संदीप मामूली रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग हो गया। मृतक के भाई संदीप के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को अपने बयान में बताया कि 1 दिसंबर को वह अपने भाई मामचंद के साथ बाइक पर गांव नटवाल में खेतों में पानी देने जा रहे थे। लगभग 6:15 बजे जब वे गांव मौली के पास पहुंचे तो पीछे से आई मारुति आल्टो कार एचआर-26-सीपी-1065 ने उनकी बाइक को तीव्र रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों भाई सड़क पर गिर पड़े। संदीप कच्चे में जा गिरा और मामूली घायल हुआ, जबकि उसका भाई मामचंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिरा। इस दौरान मौके पर भीड़ इकट्ठा होने पर कार चालक वाहन सहित मौके से भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, सरकारी अस्पताल रायपुररानी में डॉक्टरों ने मामचंद को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें