फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका में बाइक को टिप्पर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। टिपरा बाईपास कालका पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की जान चली गई। हादसा शाम करीब सवा पांच बजे हुआ जब एक बाइक को टिप्पर ने टक्कर मार दी। टक्कर में बाइक पर सवार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

लोगों की मदद से घायल युवती को तुरंत सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। मृतका की पहचान श्वेता अग्रवाल (44) पत्नी सुरेश, निवासी शिव कॉलोनी पिंजौर के रूप में हुई है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाइक कौन चला रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है और जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें