फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में गुरदास मान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। नकोदर में दर्ज धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में एफआईआर को रद्द करने और कैंसिलेशन रिपोर्ट स्वीकार करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज करते हुए पंजाबी गायक गुरदास मान को बड़ी राहत दी है। हरजिंदर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि गुरदास मान ने लाडी शाह को गुरु अमरदास जी का वंशज बताया और उनकी तुलना सद्गुरु से की जोकि सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। याचिका में कहा गया कि यह जगजाहिर है कि लड़ी शाह सार्वजनिक रूप से नशा करते थे और निर्वस्त्र रहते थे जोकि सिख धर्म में मंजूर नहीं है। ऐसे व्यक्ति या डेरामुखी को सद्गुरु की संज्ञा देना सिख धर्म का अनादर है जोकि गुरदास मान ने किया है।
विज्ञापन

गुरदास मान ने एक मेले में लाडी शाह को संबोधित करते हुए आनंद साहिब वाणी की पहली पौड़ी का पाठ किया आनंद भया मेरी माए सतगुरु मैं पाइया, जोकि उन्होंने अपने फेसबुक पेज में भी पोस्ट किया था। यही नहीं बात बिगड़ती देख उन्होंने सोशल मीडिया पर उक्त बयानों को लेकर पछतावा भी जाहिर किया था जिसे याचिका में नत्थी किया गया है। याची पक्ष का कहना है कि सेशन कोर्ट ने सबूतों को नजरअंदाज किया और उनकी समीक्षा तक नहीं की। याची पक्ष ने कहा कि उनके पास पुख्ता सबूत हैं जिसे देख कर साफ होता है कि गुरदास मान ने सिखों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें