फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं सीबीएसई के रिजल्ट में भवन विद्यालय ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 12वीं की परीक्षा के परिणाम में भवन विद्यालय पंचकूला के विद्यार्थियों ने बाजी मारी। कॉमर्स स्ट्रीम में जहां भव्या बंसल ने 99.4 फीसदी अंक हासिल किए, वहीं आर्ट्स में आबिया ने 99.2 फीसदी अंक हासिल करके पंचकूला में टॉप किया है। इसके अलावा नॉन मेडिकल में पर्व अग्रवाल ने 98 फीसदी और मेडिकल में यश चहल ने 95.8 फीसदी अंक हासिल किए हैं। भवन विद्यालय की प्रिंसिपल गुलशन कौर ने विद्यार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

भव्या बंसल उद्यमी बनकर देना चाहती हैं रोजगार
कॉमर्स में 99.4 फीसदी अंक हासिल करने वाली भव्या बंसल ने बताया कि वह क्लास के अलावा आठ घंटे पढ़ाई करती थीं। वह किसी विषय को फोकस करके उसकी तैयारी करती थीं, इस कारण उन्होंने उक्त अंक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता सुनील बंसल चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और मां नीति बंसल हाउस वाइफ हैं। वह अपने पैरेंट्स को रोल मॉडल मानती हैं और भविष्य में उद्योगपति बनना चाहती हैं। उन्हें ट्रैवलिंग करने में मजा आता है, वह देश के विभिन्न राज्यों में घूम चुकी हैं। वह एडमिशन दिल्ली के श्रीराम आर्ट्स कॉलेज में चाहती हैं।
डॉक्टर बनकर करना चाहता हूं देश की सेवा
सेक्टर-15 भवन विद्यालय के मेडिकल स्ट्रीम में 95.8 फीसदी अंक हासिल करने वाले यश चहल ने बताया कि वह डॉक्टर बनना चाहते हैं। वह अपने विषय को फोकस होकर पढ़ते थे। पढ़ाई के बाद वह अपने को तनाव मुक्त रखने के लिए बैडमिंटन खेलते थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता जगबीर चहल बैंक की जॉब में हैं। वहीं मां दर्शना देवी हाउस वाइफ हैं। उनके रोल मॉडल उनके पैरेंट्स हैं।
विज्ञापन

आईआईटी मुंबई से पढ़ाई करके बनना है इंजीनियर
नॉन मेडिकल में 98 फीसदी अंक हासिल करने वाले पर्व अग्रवाल ने बताया कि वह आईआईटी मुंबई से पढ़ाई करके इंजीनियर बनना चाहते हैं। किसी भी टॉपिक को पूरी मेहनत से समझकर पढ़, इसलिए यह नंबर हासिल हुए हैं। उन्होंने बताया कि अपने को तनाव मुक्त रखने के लिए वह क्रिकेट और बैडमिंटन खेलते थे। उन्होंने बताया कि उनके पिता संदीप अग्रवाल बैंक की जॉब करते हैं। वहीं मां शालिनी रानी स्कूल टीचर हैं। दोनों ने मेरा हौसला बढ़ाया। इसलिए मैं यह नंबर हासिल कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें