बरवाला। महर्षि कश्यप क्लब भरेली की ओर से क्रिकेट ग्राउंड भरेली में करवाई जा रही दो दिवसीय महर्षि कश्यप क्रिकेट टूर्नामेंट में भरेली ने जवाहरपुर की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। 32 टीमों के इस 20-20 टूर्नामेंट में बारिश की वजह से खेल प्रभावित हुआ जिस वजह से 20 ओवरों के मैच को पांच-पांच ओवर में बदलना पड़ा। बलजिंदर, गुरप्रीत, लखविंदर, हरदीप सिंह ने बताया कि पहले बैटिंग करते हुए जवाहरपुर की टीम ने 47 रन बनाए। रनों का पीछा करने उतरी भरेली की टीम ने सोनू भरेली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से 47 रन का टारगेट आसानी से प्राप्त कर लिया। जीतने वाली टीम को गांव भरेली के पूर्व सरपंच गुरचरण सिंह की तरफ से 25000 रुपए का नगद इनाम तथा मोमेंटो दिया गया। दूसरे स्थान पर रहने रहने वाली टीम को 12000 रुपए तथा मोमेंटो दिया गया। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली गांव खानपुर तथा दप्पर की टीम को 3100 रुपए का इनाम दिया गया। इस मौके पर पूर्व सरपंच गुरचरण सिंह भरेली, लखविंदर, दीपचंद, गोलू, गोल्डी, जगदीप, गुरप्रीत, लक्खा भरेली, हैरी टिवाना, मलकीत सिंह, संदीप राणा भरेली व अन्य मौजूद रहे।
सोढ़ी ढकोली तथा शुभम खानपुर मैन ऑफ द सीरीज चुने गए
सोढ़ी ढकोली तथा शुभम खानपुर को मैन ऑफ द सीरीज के साथ 2100 रुपए, बेस्ट बॉलर मनप्रीत जौहरपुर को 1500 रुपए, बेस्ट बल्लेबाज संजीव कुमार को 1500 रुपए का इनाम दिया गया।