फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भारतीय जनता पार्टी ने बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने संगठन को मजबूत और नए स्वरूप में ढालने के उद्देश्य से बूथ स्तर पर अध्यक्ष एवं उनकी समितियों की नियुक्ति करने का अभियान शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत मोरनी क्षेत्र की कई पंचायतों में भाजपा ने बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इनमें मांधना पंचायत से अनिल शर्मा पूर्व सरपंच को बूथ अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


जिला सचिव कनक रेखा एवं कमलदीप सिंह टिकरी ने बताया कि पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर से शुरुआत कर रही है। बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद उनकी टीम का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद पन्ना प्रमुख, मंडल अध्यक्ष और अंत में जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। कुदाना पंचायत से राजेंद्र शर्मा, अमित शर्मा बनाया गया है। उतरों पंचायत में दीन दयाल सिंह, राजीटीकरी, उतरों, टिपरा के अलावा भोजराजपुरा और पंचायतों में इसका गठन किया जा चुका है।



कमलदीप सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष की नियुक्ति पार्टी के जमीनी स्तर पर मजबूती के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। भाजपा के इस अभियान में वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है, जो इस प्रक्रिया की देखरेख कर रहे हैं। उनकी देखरेख में ही पंचायत स्तर पर बूथ अध्यक्ष नियुक्त किए जा रहे हैं। बूथ अध्यक्षों एवं समितियों के जरिए पार्टी जनता के करीब पहुंचने और उनकी समस्याओं को सीधे समझने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें