पंचकूला। भारत स्कूल सेक्टर-12 और टिंकरबेल सेक्टर-8 का वार्षिक समारोह मैजिकल मोमेंट्स 2025 रविवार को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में रंगारंग अंदाज में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन हरियाणा सरकार कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। मुख्य अतिथि हरियाणा मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी रहे। इस दौरान स्कूल की अध्यक्षा उर्मिला सेठी, निदेशक संजय सेठी, प्रधानाचार्या गीतिका सेठी और वंदना शर्मा एवं राखी अटरी भी मौजूद रहीं। समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को अपने सपनों को जुनून के साथ पूरा करने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।