पंचकूला। सेक्टर-25 के प्राचीन हनुमान मंदिर में हर रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार भी रविवार को भंडारा लगेगा। इस भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंदिर परिसर में सुबह सत्संग होता है जिसमें भक्तों का तांता लगा रहता है और जय श्रीराम व बजरंगबली के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठता है। कौशल्या दीदी ने बताया कि भंडारे का आयोजन श्रद्धा और सेवा भावना के साथ किया जाता है।