पंचकूला। श्री राम सेवादार ट्रस्ट (रजि.) की ओर से रविवार 21 दिसंबर को मासिक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह भजन संध्या शाम 5:30 से रात 8 बजे तक सेक्टर-15 स्थित रघुनाथ मंदिर में होगी। ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि भजन संध्या का आयोजन नेहा गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, प्रीति गुप्ता एवं विवेक गुप्ता की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में भजन गायकों द्वारा प्रभु श्रीराम का गुणगान किया जाएगा। भजन संध्या के बाद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।