नाबालिगा ने फंदा लगाकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। एक नाबालिगा द्वारा घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिगा सोनीपत में पढ़ाई करती थी जोकि दिवाली की छुट्टियों में वह घर आई हुई थी। बुधवार को उसे वापस जाना था। मंगलवार देर रात उसने घर में फांसी लगा ली, छोटी बहन ने उसे इस हालत में देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर कालका अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।