भिवानी। भिवानी की महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 5-0 से मात देते हुए ओलंपिक कोटा प्राप्त किया। जैस्मिन लंबोरिया ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 57 किलो ग्राम भार वर्ग में माली देश की मुक्केबाज को एकतरफा हराते हुए जीत दर्ज की है।
महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया को पहले मुकाबले में बाई मिली थी। दूसरे मुकाबले में जैस्मिन ने अजरबैजान के मुक्केबाज को एकतरफा हराते हुए 5-0 से जीत दर्ज की थी। तीसरे मुकाबले में जैस्मिन ने स्विटजरलैंड के मुक्केबाज को 5-0 से हराते हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पहुंची थी। वहीं, रविवार को हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जैस्मिन ने फिर से एकतरफा जीत दर्ज करते हुए माली देश की मुक्केबाज को मात देते हुए ओलंपिक कोटा प्राप्त किया है।