फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार न देने पर की पिटाई, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। गांव फिरोजपुर निवासी नव-विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट व दहेज के लिए तंग करने संबंधी मामला दर्ज करवाया। दीपा पुत्री ओमप्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 3 नवंबर 2018 को डेराबस्सी क्षेत्र के गांव बिजडपुर निवासी हैप्पी पुत्र साहब सिंह के साथ हुई थी जिसके दो दिन बाद ही उसके पति व देवर ने दहेज में कार न देने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

दीपा ने बताया कि उसका देवर व ससुर भी उसके ऊपर बुरी नजर रखते हैं और उन्होंने कई बार जबरदस्ती की कोशिश भी की। पीड़िता ने अपने पति हैप्पी, कपिल सास किरना देवी व ससुर साहब सिंह के खिलाफ शिकायत दी है। रायपुररानी थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें