बरवाला। सोमवार से मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद दोबारा से शुरू कर दी गई। मंडी सुपरिवाइजर रोहताश शर्मा ने बताया कि अब मंडी में फसल की खरीद व उठान तेजी से हो रहा है। गेहूं की खरीद वेयर हाउसिंग व हेफेड एजेंसियों की ओर से की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मंडी में अब तक सीजन के लगभग 1 लाख 73 हजार 620 क्विंटल गेहूं की खरीद हो चुकी हैं। इसमें से लगभग 1 लाख 44 हजार क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों के लिए मंडी प्रशासन की ओर से बिजली-पानी, शौचालय व बरसात से गेहूं को ढकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। कोरोना महामारी के चलते मंडी में कोरोना गाइडलाइन का पालन भी करवाया जा रहा है।