फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बंसल का नामांकन, कांग्रेस से सुधा भारद्वाज ने ठोंकी ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन के चौथे दिन मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा ने और विधायक की माैजूदगी में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। नगर निगम चुनाव के रण में शुक्रवार को सियासी पारा अपने चरम पर रहा। नामांकन के चौथे दिन भारतीय जनता पार्टी ने जहां मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भारी हुजूम के साथ अपना शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने भी विधायक चंद्रमोहन की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मेयर पद के लिए मुख्य दलों सहित कुल चार नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निगम चुनाव के लिए शनिवार (25 अप्रैल) नामांकन का अंतिम दिन है। उम्मीद है कि अंतिम दिन निर्दलीय और बचे हुए अन्य उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश करेंगे।

नामांकन का गणित, मेयर पद के लिए आए 4 पर्चे
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम कालका संयम गर्ग ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन मेयर पद के लिए कुल चार नामांकन दाखिल हुए। दिलचस्प बात रही कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही मुख्य दलों की ओर से दो-दो नामांकन आए हैं। भाजपा के श्याम लाल बंसल ने मेयर पद के लिए दो सेट में नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से सुधा भारद्वाज व संजीव भारद्वाज ने एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किया है। जबकि मेयर पद के अलावा आज विभिन्न वार्डों से 53 उम्मीदवारों ने सदस्य पद के लिए अपने पर्चे भरे।

भाजपा का मिशन पंचकूला, दिग्गजों ने भरी हुंकार
भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल बंसल के नामांकन के दौरान पूरी सरकार पंचकूला में नजर आई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कालका की विधायक शक्ति रानी शर्मा, राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने रणनीतिक रूप से थापर को भी बंसल के पक्ष में साथ लिया जिसे सियासी गलियारों में बड़ा दांव माना जा रहा है।

वर्तमान और पूर्व विधायक ने संभाली कमान
इधर कांग्रेस उम्मीदवार सुधा भारद्वाज ने पंचकूला विधायक चंद्रमोहन और कालका के पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, पंचकूला कांग्रेस अध्यक्ष संजय चौहान की मौजूदगी में नामांकन किया। कांग्रेस खेमे में भी संजीव भारद्वाज के नामांकन को लेकर चर्चा रही। पार्टी नेताओं का दावा है कि शहर की बुनियादी समस्याओं को लेकर वे जनता के बीच जाएंगे।
विज्ञापन


बंसल का संकल्प एक साल में कायाकल्प
नामांकन से पहले बंसल ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि यदि उन्हें मौका मिला, तो वह महज एक साल के भीतर पंचकूला की तस्वीर बदल देंगे। उन्होंने पारदर्शी व्यवस्था और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया।


वार्डों के दंगल में उतरे ये चेहरे (प्रमुख नामांकन)
शुक्रवार को वार्ड पार्षदों के लिए नामांकन करने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे
-वार्ड 1-5: पायल सोढी, जया चनाना, रजनी सिंगला, सोनिया सूद, विजय कुमार शर्मा।
-वार्ड 6-10 : पार्थ गुप्ता, भानू प्रताप, अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, राजेश कुमार।
-वार्ड 12-20: जगजीत कुमार सोई, आकाश चौधरी, सरस्वती देवी, नाजिया, सुदेश कुमार, पूजा रानी और सचिन गुप्ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें