फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः बैंक की असिस्टेंट मैनेजर सुसाइड मामला, 10 कर्मियों पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप

Mon, 09 Mar 2020 09:00 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बीते शनिवार को सेक्टर-49 में यूनियन बैंक की असिस्टेंट मैनेजर नीलमा ठाकुर की खुदकुशी के बाद घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। सोमवार को परिजनों ने प्रेसवार्ता कर नीलिमा को प्रताड़ित करने वाले बैंक कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस नीलिमा की डायरी को सीएफएसएल भेजकर केस दर्ज करने की तैयारी में है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा। वहीं, सोमवार को नीलिमा का जीएमसीएच-32 में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


नीलिमा के पति प्रकाश खती ने बताया कि नीलिमा सेक्टर-17 स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बतौर असिस्टेंट मैनेजर तैनात थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकाल के दौरान नीलिमा ने पाया कि बैंक अधिकारी गलत तरीके से लोन पास करवा रहे हैं। इसकी शिकायत बैंक के उच्च अधिकारियों को दी थी, लेकिन उन अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

नीलिमा ने गलत सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाया तो अधिकारियों को पसंद नहीं आया। इसके बाद उन लोगों ने नीलिमा को मानसिक तौर पर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। प्रकाश ने बताया कि नीलिमा ने बैंक में हो रही घपलेबाजी और धोखाधड़ी की केंद्रीय वित्त मंत्री को भी शिकायत देने का फैसला कर लिया था।
विज्ञापन


व्हाट्सएप मैसेज- बच्चों का ख्याल रखना
प्रकाश ने बताया कि शनिवार रात 2.30 बजे नीलिमा का व्हाट्सएप मैसेज आया कि ‘बच्चों का ख्याल रखना मैं सरल डिपार्टमेंट के लोगों के स्वभाव से टेंशन में हूं, मुझे सब तंग करते हैं मुझे जीने का हक नहीं है’ अगली सुबह यह मैसेज देखा तो हैरान हो गया। सुबह 6 बजे नीलिमा को फोन किया, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। फिर 8.30 बजे नीलिमा का फोन आया और बोली कि रात में डर लग रहा था। अब ऑफिस जा रही हूं, यह कहकर फोन काट दिया। इसके बाद 9 बजे पापा का फोन आया कि नीलिमा ने आत्महत्या कर ली।

डायरी में लिखे इनके नाम
प्रकाश ने बताया कि नीलिमा अक्सर डायरी में रूटीन लिखा करती थी। इसके चलते उस डायरी को चेेक किया गया। आरोप है कि डायरी में नीलिमा ने जिक्र किया कि उसके साथ काम करने वाले रामानंद, नरेश गुप्ता, ज्योति, सुमन, पंकज, मोनिका, विवेक, अशोक शर्मा, साहिल और रावत उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे।

यूनियन बैंक की असिस्टेंट मैनेजर नीलमा ठाकुर की खुदकुशी के मामले में नीलिमा की डायरी को जांच के लिए सीएफएसएल भेजा जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

- चरणजीत सिंह विर्क, प्रवक्ता पुलिस विभाग
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें