फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बैंक ऑफ बड़ौदा छह रन से विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-3 स्टेडियम में रनवर्षा, इंडियन बैंक ने पांच विकेट से मारी बाजी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेले जा रहे 27वें भारत के गुप्ता मेमोरियल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में बैंक ऑफ बड़ौदा ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को छह रन से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में इंडियन बैंक ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को पांच विकेट से शिकस्त दी।
पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बैंक ऑफ बड़ौदा की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 197 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान विकास कैंथला (61) और सुमित प्रियदर्शी (61) ने दमदार अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को मजबूती दी। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से अभिषेक यादव, जशन संधू, हसनैन और मदन लाल वर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को जशन संधू ने 57 गेंदों में शतक जड़कर जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। उनकी पारी में आठ छक्के और सात चौके शामिल रहे। आखिरी ओवर में टीम को 12 रन की दरकार थी, लेकिन वह छह रन से पीछे रह गई। जशन संधू को फाइटर ऑफ द मैच और सुमित प्रियदर्शी को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दिन के दूसरे मुकाबले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 144 रन बनाए। आशीष शुक्ला ने 42, जग्गा ने 31 और गगन ने 20 रन का योगदान दिया। इंडियन बैंक की ओर से लवप्रीत सिंह ने 21 रन देकर तीन विकेट, हरिओम ने 26 रन देकर दो विकेट और नवीन ने 24 रन देकर एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें