फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजवा की टिप्पणी दलित समुदाय का अपमान, माफी मांगे कांग्रेस, वरना सख्त कार्रवाई होगी : चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ पर टिप्पणी का विरोध किया है। चीमा ने कहा कि यह टिप्पणी दलितों का अपमान है। अगर बाजवा और कांग्रेस ने 24 घंटे के भीतर माफी नहीं मांगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चीमा ने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरभजन ईटीओ वह शख्सियत हैं जिन्होंने गरीबी से उठकर मेहनत के बल पर सिविल सर्विस की परीक्षा पास की और पंजाब की अलाइड सर्विस में ईटीओ बने। समाज सेवा की भावना से उन्होंने नौकरी से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी का दामन थामा। आम आदमी पार्टी ने उन्हें सम्मान दिया और मंत्री बनाया लेकिन प्रताप बाजवा ने उनके खिलाफ बेहद अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है जो पूरे दलित समुदाय का अपमान है। चीमा ने आरोप लगाया कि वह हमेशा दलितों का अपमान कर रहे हैं। अब आप मंत्री को एक बाजे वाले कह रहे हैं जो उनकी मानसिकता दर्शाता है।
उधर, वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने भी निंदा करते हुए कहा कि बाजवा की कोई नई टिप्पणी नहीं है। वे समय-समय पर मजदूरों और दलितों में से उभरकर आगे बढ़ रहे नेताओं को निशाना बनाते रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने दलित नेताओं के खिलाफ कई टिप्पणियां की हैं। वह पहले अपनी ही पार्टी के दलित नेताओं के खिलाफ गलत बयानबाजी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें