फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गुलाब सिद्धू के घर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर बाजवा ने पंजाब सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने रविवार को कहा कि बरनाला के गांव में पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के आवास पर हुई गोलीबारी की घटना से पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है लेकिन बावजूद इसके सरकार इन घटनाओं पर गंभीरता नहीं दिखा रही है। बाजवा ने आरोप लगाया कि सरकार ने राज्य को अराजकता के दौर में धकेल दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गुलाब सिद्धू के आवास पर हुई गोलीबारी कोई अकेली घटना नहीं है। पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान पंजाब के गायकों, अभिनेताओं, कबड्डी खिलाड़ियों, राजनेताओं और कारोबारियों को या तो मार दिया गया है या उन्हें गंभीर धमकियों का सामना करना पड़ा है। जब पुलिस के थाने तक हमलों से सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक सुरक्षा की उम्मीद कैसे कर सकते हैं।
बाजवा ने कहा कि सरकार ने संगठित अपराध पर लगाम लगाने के बार-बार बड़े-बड़े दावे किए हैं लेकिन पूरे पंजाब में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए कोई विश्वसनीय रोडमैप पेश करने में विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि कानून का पालन करने वाले नागरिक और स्थानीय कारोबारी लगातार भय के साये में जीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें