पंचकूला। रामगढ़ बस स्टैंड के पास महिला से गनपॉइंट पर सोने के गहने और नकदी लूटने के मामले में पंचकूला अदालत ने आरोपी मंदीप कुमार और विशाल की जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोप है कि दोनों ने महिला को झांसा देकर स्कॉर्पियो में बैठाया और पिस्तौल दिखाकर झुमके, नोज-पिन व छह हजार रुपये लूट लिए। जांच में पता चला कि वारदात में खिलौना पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। अदालत ने आरोपों को गंभीर मानते हुए और गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका के चलते जमानत देने से इनकार कर दिया। संवाद