चंडीगढ़। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सभी समाज, धर्म और प्रांतों के लोगों के साथ समन्वय स्थापित करने के लिए मार्च महीना में भाईचारा कमेटी का गठन करेगी। यह फैसला मंगलवार को सेक्टर-37 के पार्टी कार्यालय में पार्टी की प्रदेश कमेटी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बृजपाल ने की।
प्रदेश प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि इस वर्ष दिसंबर महीना में नगर निगम का आम चुनाव होना है। पार्टी चुनाव में उतरने के लिए तैयारियों में अभी से जुट गई है। सुखदेव सिंह ने कहा कि मार्च में भाईचारा कमेटी का गठन होगा। इसमें पूर्वांचल, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट, दक्षिण के राज्यों सहित सभी प्रदेशों के लोगों और सभी जातियों और धर्मों के लोगों एक मंच पर लाकर भाईचारा कमेटी का गठन होगा।