कालका। राजकीय महाविद्यालय कालका में वाणिज्य संकाय में बीकॉम, बीकॉम आनर्स, एमकॉम, पीजीडीईएम के अलावा एक नया कोर्स बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट आरंभ हो गया है। महाविद्यालय की प्राचार्या कामना ने बताया कि बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट और संगीत विभाग की तरफ से डिप्लोमा इन म्यूजिक परफार्मिंग आर्ट आरंभ हो गया है। उन्होंने नए कोर्सों के विषय में बताया कि बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट यात्रा और पर्यटन क्षेत्र में तीन साल का स्नातक पाठ्यक्रम है। बैचलर ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट कोर्स के स्नातक बिक्री प्रबंधक, बिक्री अधिकारी, वाणिज्य प्रबंधक, सामग्री लेखक, यात्रा सलाहकार की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। दूसरा कोर्स डिप्लोमा इन म्यूजिक परफॉर्मिंग आर्ट का है। इसमें दाखिला लेकर विद्यार्थी संगीत की दुनिया में अपना नाम चमका सकते हैं। वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष वीरेंद्र अटवाल और संगीत विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर सुशील कुमार के प्रयास और सहयोग से दोनों कोर्स आरंभ हुए हैं। इन कोर्सों में दाखिला 1 अगस्त 2022 से आरंभ हो रहा है। महाविद्यालय में बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, एमए हिंदी, एमकॉम, एमएससी ज्योग्राफी और पीजीडीसीए के कोर्स भी हैं। महाविद्यालय में दाखिला 1 अगस्त 2022 से आरंभ हो रहा है।