फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: पंचकूला सिविल अस्पताल से पांच दिन का बच्चा चोरी, दो बेटियों के बाद हुआ था पैदा

Thu, 20 Feb 2025 04:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला

सार

ऑटो चालक मनीमाजरा निवासी सुमन के बच्चे को इलाज के बहाने लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
बच्चे की फोटो दिखाती महिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के साथ लगते पंचकूला में सरकारी अस्पताल से पांच दिन का बच्चा चोरी होने की घटना से हड़कंप मच गया है। बच्चा सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल से चोरी हुआ है। बच्चे की माता-पिता बच्चे को दिखाने अस्पताल लाए थे। बच्चे को चोरी करने वाला ऑटो चालक है। बच्चे के मां-बाप उसी के ऑटो में सवार होकर अस्पताल पहुंचे। थे  ऑटो चालक ही बच्चे को लेकर फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


बच्चे के पिता सीता राम ने बताया कि बच्चे का जन्म पांच दिन पहले 15 फरवरी को हुआ था। वीरवार को बच्चे का नामकरण करना था। बुधवार को सीता राम अपनी पत्नी सुमन को साथ लेकर ऑटो चालक के साथ सेक्टर-6 अस्पताल में बच्चे को दिखाने लाया था। वहीं सुमन के साथ बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के लिए ऑटो चालक भी साथ गया था। उसने बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के बहाने सुमन से नवजात को ले लिया और तीसरी मंजिल पर लेकर चला गया। जब वह कुछ देर बाद वापस नहीं आया तो बच्चे की मां सुमन ने पति सीता राम को बताया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अस्पताल में चारों तरफ खोजने के बाद ऑटो चालक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। मामले को लेकर मनीमाजरा निवासी गायब बच्चे के पिता सीताराम की शिकायत पर सेक्टर- 6 पुलिस ने केस दर्ज कर ली है।

मनीमाजरा के अस्पताल में मिला था ऑटो चालक
सीता राम ने बताया कि बुधवार को बच्चे की तबीयत खराब होने पर वह उसे मनीमाजरा के सरकारी अस्पताल लाए थे। वहीं पर ऑटो चालक युवक उन्हें मिला था। डॉक्टर को दिखाने पर युवक ने बताया कि उसकी तबीयत ज्यादा खराब है, इसलिए बच्चे को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल रेफर किया गया है। बच्चे के माता-पिता उसी ऑटो चालक के ऑटो पर सवार होकर पंचकूला अस्पताल पहुंचे। सीताराम अस्पताल की पार्किंग में रुका था और उसकी पत्नी सुमन ऑटो चालक के साथ अस्पताल गई थी।

दो बेटियों के बाद पैदा हुआ बेटा
अस्पताल से बच्चे की चोरी होने के बाद से मां-बाप का रो-रो कर बुरा हाल है। मां सुमन ने बताया कि छह दिन पूरे होने पर वीरवार को बेटे का नामकरण करना था। दो बेटियों के बाद बेटा पैदा हुआ था। वह बार-बार अपने आप को कोसते हुए रोती रही।

क्या कहती है पुलिस
एसीपी सुरेंद्र ने बताया कि अस्पताल में लगे सभी सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। बच्चे के चोरी होने से संबंधित रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश के लिए टीम जुट गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें