फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में ऑपरेशन की पेंडेंसी खत्म करेगा आयुष्मान भारत सर्जिकल कैंप

Mon, 12 Jan 2026 02:16 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन से सात फरवरी तक 150 मरीजों का निशुल्क और कैशलेस ऑपरेशन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में ऑपरेशन के लंबित मामलों को खत्म करने और कैशलेस इलाज उपलब्ध कराने के लिए आयुष्मान भारत सर्जिकल कैंप का आयोजन तीन से सात फरवरी के बीच किया जाएगा। इस कैंप में जनरल सर्जरी, ईएनटी, नेत्र रोग, स्त्री रोग और आर्थोपेडिक से जुड़ी सर्जरियां की जाएंगी। कैंप का लक्ष्य करीब 150 मरीजों का ऑपरेशन करना है।
सीएमओ ने आम जनता से अपील की है कि वे आयुष्मान भारत और चिरायु हरियाणा योजना का लाभ उठाएं और किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए समय पर सिविल अस्पताल से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे और सभी को सम्मानजनक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलें। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस कैंप को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंचकूला जिले के निवासी जो कोई भी सर्जरी करवाना चाहते हैं, वे समय पर अस्पताल संपर्क कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इस कैंप के माध्यम से ऑपरेशन की लंबित पेंडेंसी को कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल के कैंप के सकारात्मक परिणाम
स्वास्थ्य विभाग ने पिछले साल नवंबर में आयोजित सफल सर्जिकल कैंप के अनुभव के आधार पर यह योजना बनाई है। नवंबर 2025 में आयोजित कैंप में सैकड़ों मरीजों को लाभ मिला था। पंचकूला में यह कैंप सिविल अस्पताल, सेक्टर-6 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था, जिसमें करीब 180 सर्जरियां की गई थीं। इनमें 60 जनरल सर्जरी, 16 ईएनटी, 43 नेत्र, 53 स्त्री रोग और 8 आर्थोपेडिक सर्जरियां शामिल थीं। सभी मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली, निशुल्क और कैशलेस सुविधाएं प्रदान की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें