फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सिविल अस्पताल में 2 से 7 फरवरी तक लगेगा आयुष्मान भारत-चिरायु सर्जिकल कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पात्र लाभार्थियों को निशुल्क एवं कैशलेस सर्जरी की सुविधा, जिला के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष व्यवस्था
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 2 से 7 फरवरी तक पंचकूला जिले में आयुष्मान भारत-चिरायु सर्जिकल कैंप सप्ताह का आयोजन किया है।
इस अभियान के तहत सिविल अस्पताल सेक्टर-6, पंचकूला में पात्र लाभार्थियों के लिए निःशुल्क एवं कैशलेस सर्जरी की विशेष व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन डाॅ. मुक्ता कुमार ने बताया कि यह कैंप आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी आर्थिक बोझ के उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी जिले में सर्जिकल कैंप सप्ताह का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिससे बड़ी संख्या में लाभार्थियों को मदद मिली थी। इस बार के कैंप का मुख्य उद्देश्य जिले में सर्जरी से संबंधित लंबित मामलों का त्वरित निपटारा, सरकारी अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं की दक्षता बढ़ाना और योजना के प्रति आमजन का विश्वास और जागरूकता मजबूत करना है।
डाॅ. मुक्ता कुमार ने कहा कि जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों सिविल अस्पताल पंचकूला, कालका, रायपुररानी, मोरनी, बरवाला, और सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सभी संस्थानों को आयुष्मान चिरायु कार्डधारकों में से सर्जरी की आवश्यकता वाले लाभार्थियों की पहचान कर, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सर्जरी सूची में शामिल करने को कहा गया है।
उन्होंने बताया कि यह सर्जिकल कैंप सप्ताह जरूरतमंद मरीजों के लिए राहतकारी साबित होगा और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में जनता का विश्वास और अधिक मजबूत करेगा। सभी चिकित्सकों, आयुष्मान मित्रों, अस्पताल कर्मियों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं से उन्होंने समन्वय और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

डाॅ. मुक्ता कुमार ने जिला के सभी पात्र नागरिकों और आयुष्मान चिरायु कार्डधारकों से अपील की है कि वे सिविल अस्पताल या आयुष्मान हेल्पडेस्क पर जाकर अपनी पात्रता जांचें और इस विशेष सर्जिकल कैंप सप्ताह का अधिकतम लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें