फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वैश्विक स्तर पर तैयार हो रहा है आयुर्वेद चिकित्सा तंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शिक्षा, शोध, उत्पाद और सेवा के माध्यम से वैश्विक स्तर पर एक संगठित आयुर्वेद तंत्र का निर्माण आयुष मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयुर्वेद दिवस महापर्व के उद्घाटन सत्र में केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा हजारों साल पुरानी एक संस्कृति का हिस्सा है। प्राचीन काल से यह भारत के समाज, शिक्षा, सेवा और जीवनचर्या के रूप में मौजूद रही है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में जी-20 की बैठक में भारत ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का जो संदेश सदस्य देशों के सामने प्रस्तुत किया, उसको सभी से सराहा है। आयुर्वेद दिवस के संदर्भ में हो रही कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन में केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री मुंजपरा महेंद्रभाई भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा का विकास सरकार की जिम्मेदारी है। आयुर्वेद चिकित्सा की खास बात है कि वह स्वस्थ रहने के लिए जन सहभागिता पर जोर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुर्वेद को जीवनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वास्थ्य जगत की सर्विस डिलवरी को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। विशेष अतिथि आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि आयुर्वेद ज्ञान का एक कभी न समाप्त होने वाला खजाना है। आज हम इसी उद्देश्य से यहां उपस्थित हुए हैं कि आयुर्वेद की इस संस्कृति को हम जन स्वास्थ्य की वैश्विक सोच के साथ कैसे आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें