पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित श्री जैनेंद्र गुरुकुल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस-2026 के अवसर पर विशेष जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।कार्यक्रम में फॉरेस्ट विभाग के रेंज ऑफिसर राहुल और अरुण मुख्य अतिथि रहे। विद्यार्थियों को जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण, पौष्टिक आहार और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में करीब 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनप्रीत, अनु मागू, डॉ. माधवी तथा हरदीप ने विशेष सहयोग दिया।