फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ज्येष्ठ अष्टमी पर श्री काली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। ज्येष्ठ माह की अष्टमी पर प्राचीन श्री काली माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भीषण गर्मी के बावजूद दूर-दूर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मंदिर में चल रहे नवनिर्माण कार्य के चलते दिन के समय कपाट बंद हैं। ऐसे में मंदिर प्रशासन की ओर से मुख्य द्वार पर एलईडी स्क्रीन लगाकर श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन करवाए जा रहे हैं। श्रद्धालु एलईडी स्क्रीन के सामने प्रसाद अर्पित कर मन्नतें मांगते नजर आए।
मंदिर भंडारा कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते कालका बाजार में भी दिनभर रौनक बनी रही। मंदिर प्रशासन के अनुसार 30 जून तक सुबह 9 बजे से शाम 6:30 बजे तक मंदिर परिसर बंद रहेगा। श्रद्धालु सुबह 5 से 9 बजे तथा शाम 6 से रात 9 बजे तक प्रत्यक्ष दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें