फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्वच्छता में सुधार के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुररानी। हरियाणा सरकार द्वारा आरंभ किए गए हर गांव, हर गली, हर मोहल्ला स्वच्छ हरियाणा की पहचान कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत ककराली और गोबिंदपुर में स्वच्छता को लेकर बैठकें आयोजित की गईं।
विज्ञापन

इन बैठकों में स्थानीय सरपंचों और ग्रामीणों ने स्वच्छता के महत्व पर जोर दिया और सभी से सहयोग की अपील की। सरपंच निशा ककराली और सरपंच मुखराज गोबिंदपुर ने कहा कि स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों में जागरूकता लाना जरूरी है। उन्होंने गांववासियों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें ताकि उनके गांव भी राज्यभर में एक आदर्श गांव के रूप में स्थापित हो सकें। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के खंड समन्वयक अनिल कुमार ने दोनों पंचायतों के सरपंचों, पंचों और अन्य ग्रामीणों के साथ बैठक की।
यह अभियान 24 अगस्त से 8 नवंबर तक चलेगा और इसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक स्वच्छता अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जो पंचायत की स्वच्छता का नियमित निरीक्षण करेगा। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए हमें गांवों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें