फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लोकसभा चुनाव-2024 में बेहतरीन प्रदर्शन पर मिला सम्मान डीसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोहाली। डीसी आशिका जैन ने जिला प्रशासनिक परिसर में लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
डीसी आशिका जैन ने लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान सभी अधिकारियों, जिला निर्वाचन कार्यालय और तीन विधानसभा क्षेत्रों के एसडीएम-सह-उपमंडल मजिस्ट्रेटों के काम की सराहना की विशेष सराहना की गई। उन्होंने कहा कि मई-जून माह की भीषण गर्मी में भी सभी चुनाव कर्मियों ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका ईमानदारी से निभाई।
विज्ञापन

उन्होंने सी.विजिल, ग्रीवांस, एमसीएमसी, एमसीसी, डेली रिपोर्ट की कई टीमों के नोडल अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। स्वीप गतिविधियों में जिसमें साहिबजादा अजीत सिंह नागर को पंजाब से प्रथम स्थान मिला, टीम का विशेष उल्लेख एवं पूरी टीम को बधाई।

अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारी, विराज श्याम तिड़के, अतिरिक्त उपायुक्त (पादु विकास) सोनम चौधरी, अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) दमनजीत सिंह मान, एसडीएम खरड़, गुरमंदर सिंह, एसडीएम -मोहाली, दीपांकर गर्ग, एस.डी.एम. डेराबसी, हिमाशु गुप्ता, हरबंस सिंह, अधिकारी गमाडा, हरमिंदर सिंह हुंदल जिला राजस्व अधिकारी, जिला जनसंपर्क अधिकारी रविंदर सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, गगनदीप सिंह, प्रोफेसर गुरबख्शीश सिंह अंटाल, जिला स्वीप नोडल अधिकारी, संजय कुमार, चुनाव तहसीलदार, अशोक कुमार चल्होत्रा, सहायक आबकारी आयुक्त, प्रख्यात चित्रकार गुरप्रीत सिंह नामधारी और पूरे चुनाव स्टाफ को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


मतदाता जागरूकता अभियान में योगदान के लिए जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक महेंद्र कुमार भारद्वाज और जिला उप शिक्षा अधिकारी और उनकी टीम को तथा सर्वाधिक वोट बनाने वाले महाविद्यालय के रूप में प्राचार्य राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज खूनीमाजरा राजीव पुरी को सम्मानित किया गया। चुनाव तहसीलदार संजय कुमार ने चुनाव के दौरान सहयोग के लिए विभिन्न टीमों के प्रभारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और उन्हें उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में और अधिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें