पंचकूला। गुरु रविदास मंदिर पिंजौर में आरके ताइक्वांडो क्लब ने 9वीं जिला सब जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की। पांचवीं के अवयुक्त चौधरी ने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। तन्वी और करण ने अपने-अपने वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता पंचकूला जिला ताइक्वांडो संघ के महासचिव रवि कुमार की देखरेख में हुई। इसमें पंचकूला के अलग-अलग स्कूलों और अकादमियों ने उत्साह से भाग लिया। इसमें करीब 150 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बीकेएम विश्वास स्कूल के तीन छात्रों ने भी जिला ताइक्वांडो सब जूनियर प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्रों की इस उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर साध्वी नीलिमा विश्वास और प्रधानाचार्य अंजू सिंगला ने शुभकामनाएं दी।