पंचकूला। सेक्टर-23 गोवन धाम से 15 संरक्षित पशुओं के चोरी होने के मामले में चंडीमंदिर पुलिस ने आरोपी दीपू, रमेश और अकरम पर केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने आरोप लगाया था कि तीनों आरोपियों ने 20 अक्तूबर की रात अपने पशु खुले में छोड़ रखे थे। नगर परिषद ने पशुओं को पकड़कर बाढ़े में बंद कर आरोपियों पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। आरोपी गोवन धाम में तैनात संदीप कुमार को जान से मारने की धमकी देकर बाढ़ काटकर पशुओं को ले गए। पुलिस ने जांच करने के बाद केस दर्ज किया है। चंडीमंदिर थाना प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि गोवन धाम से बिना जुर्माना भरे आरोपी अपनी गाय ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में संलिप्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।