फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कॉलेज जा रही छात्रा को ऑटो सवार ने मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में पढ़ने जा रही एक छात्रा को कॉलेज के सामने ही ऑटो चालक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। इसके बाद ऑटो चालक वहां से भाग निकला। बाद में पीछे से आ रही घायल की सहेली ने कॉलेज में क्लास लगा रही घायल की बहन को मौके पर बुलाया। इसके बाद उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

घायल रचना निवासी मोरिंडा की छोटी बहन ने बताया कि रचना फेज-6 स्थित सरकारी कॉलेज में पढ़ती है। वह रोजाना उसके साथ मोरिंडा से कॉलेज सरकारी बस से आना-जाना करती है। बुधवार को बहन की एक क्लास पहले लगने के कारण बहन अकेली कॉलेज आ गई थी। इसके बाद जब रचना करीब 11 बजे कॉलेज आने के लिए फेज-6 के बस अड्डे से पैदल कॉलेज की ओर जा रही थी। तभी दूसरी तरफ से एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह वहीं गिरकर बेहोश हो गई। यह देख ऑटो सवार घबरा गया और उसे सड़क गिरा छोड़कर फरार हो गया।

पीछे से आ रही घायल की सहेली ने देखा कि रचना बुरी तरह घायल हो गई है। उसने उसकी छोटी बहन को फोन कर मौके पर तुरंत बुला लिया। जांच में पता लगा है कि घायल के सिर में और हाथ पैर में भी कई अंदरूनी चोट आई है। उसके सिर से भी काफी खून बह रहा था। घायल को होश नहीं आ रहा था और उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। इसके बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें